शनिवार, 21 दिसंबर 2024

ए मशीन, तु भी क्या इंसान बनेगी?

 AI से सारी दुनिया पढ़ेगी,

रोबोट के संग क्लास लगेगी।

सबमिशन के दिन पे क्या 

रोबोट से भी डांट पड़ेगी?

ए मशीन, तु भी क्या इंसान बनेगी?


IoT का जब दौर आएगा

इंटरनेट चारों ओर छाएगा

हर चीज का IP होगा

हर आदमी VIP होगा

क्वांटम qubit से बाते होगी

एरियल रोबोट से मुलाकाते होगी

वृद्धाश्रम में भेजा जिसने उस बच्चे को

मात पिता से कनेक्ट करेगी?

ए मशीन, तु भी क्या इंसान बनेगी?


शायद थोड़ी बेकारी होगी।

पर नए क्षेत्रो की भी तैयारी होगी।

सबकी शाही सवारी होगी।

ड्राइवर less जब गाड़ी होगी।

अकस्मात से पीड़ित देख,

 खुद की गाड़ी रोक सकेगी?

इस झंझट में कौन पड़े,

सोच वहां से चलती बनेगी?

ए मशीन, तु भी क्या इंसान बनेगी?


हर पेशेंट अब खास बनेगा।

AI सब इलाज करेगा।

रोबोट सबकुछ cure करेगा

सबकी हेल्थ ensure करेगा

उस पर क्या लालच हावी होगा?

तेरी ख्याति क्या किसी हॉस्पिटल को बदनाम करेगी?

ए मशीन, तु भी क्या इंसान बनेगी?


चैट gpt, meta AI, claude या फीर gemini ,

सब में अजब होड चली हे।

मानव बन गया मशीन, 

मशीन मानव बनने चली हे।


-Satishkumar D. Prajapati

Note: Written to create some humor for Training at K D Polytechnic, Patan on Artificial Intelligence in IoT and Aerial robotics